आर्य समाज द्वारा भेजी गई गाड़ियों को प्रभावित क्षेत्रों के लिए किया रवाना
नेरचौक, 9 जुलाई
उपमंडलाधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी द्वारा बुधवार को आर्य समाज दिल्ली द्वारा भेजी गई राहत राहत सामग्री की तीन गाड़ियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया प्रभात आर्य मंत्री आर्य समाज सुंदर नगर ने बताया कि कार्यालय से तीन गाड़ियां जो आर्य प्रतिनिधि सभा हिमाचल प्रदेश के प्रयासों से सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली , आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य व आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के मन्त्री बृहस्पति आर्य द्वारा हिमाचल बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री कैम्प कार्यालय आर्य समाज सुन्दर नगर कानोली व आर्य वीर दल हिमाचल प्रदेश मिट्टी में बनाकर भेजी गई जिसमें थुनाग,जंजैहली ,लबाथाच,जरोल के लिए दिनेश आर्य व्यायाम आचार्य दिल्ली, दिनेश कुमार आर्य व्यवस्था मन्त्री दिल्ली, अभिषेकण, सुरकेशव विनय तथा लबाथाच,जरोल के लिए श्रवण कुमार आर्य संचालक आर्य वीर दल हिमाचल प्रदेश, प्रभात आर्य मन्त्री आर्य समाज सुन्दर नगर, हरदेव आर्य कोषाध्यक्ष आर्य समाज सुन्दर नगर , दिनेश कुमार, दिपक व ठाकुर दास तथा बाड़ा ,प्रबाड़ना, कोलोधार, के लिए कर्ण आर्य व्यायाम शिक्षक दिल्ली , वेद प्रकाश आर्य व्यायाम शिक्षक दिल्ली, विशाल आर्य व्यायाम शिक्षक दिल्ली , पवन आर्य मन्त्री आर्य वीर दल हि.प्र., बसंत सिंह आर्य व्यायाम शिक्षक मण्डी व नन्द लाल व्यायाम शिक्षक मण्डी अपनी सेवाएं देंगे।
फोटो कैप्शन आर्य समाज द्वारा भेजी गई राहत सामग्री की गाड़ियों को एसडीएम बल्ह प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना करते हुए चित्र में