वॉर्ड 96 से शिवसेना उम्मीदवार तिबाह तनवीर शेख चुनावी मैदान में, जनसभा में नेताओं ने रखे अपने विचार रिपोर्ट: अज़ीज़ जब्बार शेख, ब्यूरो चीफ – Aap Tak Times वॉर्ड क्रमांक 96 से शिवसेना की उम्मीदवार तिबाह तनवीर शेख टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरती नज़र आईं। चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस जनसभा के मंच पर शेख़ अहमद चाचा, इमरान पवार और फैयाज़ गौटे मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से जनता को संबोधित किया और उम्मीदवार तिबाह तनवीर शेख के समर्थन में वोट देने की अपील की। सभा के दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की जरूरतों पर अपनी बात रखी और भरोसा दिलाया कि जीत के बाद इलाके में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जनसभा में उत्साह के साथ भाग लिया और शिवसेना उम्मीदवार को समर्थन देने का भरोसा जताया
