
अज्ञात महिला का शव हुआ बरामद…
शिमला, हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)रोहड़ू की पब्बर नदी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
महिला का हुलिया इस प्रकार का है।
महिला की आयु लगभग 65 वर्ष,कद लगभग 5 फीट 3 इंच, पहनावा सफेद व गुलाबी रंग की कोटी, लाल चेकदार कमीज, लाल रंग की सलवार,
अन्य विशेष पहचान चिन्ह: दाहिने बाजू पर टैटू बना हुआ है।
यदि कोई व्यक्ति उक्त महिला के बारे में जानकारी रखता हो या उसकी पहचान कर सकता हो, तो कृपया पुलिस थाना रोहड़ू में सूचित करें अथवा मोबाइल नंबर 📞 8894728026 पर संपर्क करें।