श्री पंचमहाभूत परमहंस अखाड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच साध्वी दिव्या भारद्वाज को मिला माताजी का आशीर्वाद

श्री पंचमहाभूत परमहंस अखाड़ा से श्री श्री 108 अनंत विभूषित जगतगुरु दुर्गाचार्य कंचन परमहंस जी माता से परम पूजनीय आदरणीय साध्वी दिव्या भारद्वाज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माताजी ने साध्वी दिव्या भारद्वाज को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया।

जगतगुरु कंचन परमहंस जी माता ने साध्वी दिव्या भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत शीघ्र ही श्री पंचमहाभूत परमहंस अखाड़े की ओर से उन्हें एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसे वे पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगी।

इस अवसर पर गाजियाबाद के वरिष्ठ एवं निष्पक्ष पत्रकार कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने जगतगुरु कंचन परमहंस जी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। माताजी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे सत्य, ईमानदारी और परिश्रम के साथ अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करते रहें तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाते रहें।

समूचे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और गरिमा से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *