WhatsApp Image 2025 07 04 at 8.42.22 PM

हिमाचल प्रदेश ( पी सी शर्मा)शुक्रवार को जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन जिला शिमला ब्लाक रामपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इनके साथ हिमाचल प्रदेश की प्रभारी व संयोजक लता शर्मा , प्रदेशाध्यक्ष महिला इकाई अंजना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रमा नेकटा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता ठाकुर, चंद्र बालाजी, इंदू वाली , जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य रजनी पालसरा उपस्थित रहे। बैठक में शुक्रवार को रामपुर ब्लॉक के संयोजक अंशुमन ठाकुर अध्यक्ष विकास पुरुष इकाई और महिला इकाई सयोजक नीलम कुमारी अध्यक्ष शारदा उपाध्यक्ष ईश्वरी देवी की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई और अन्य सभी कार्यकर्ता शामिल रहे और 10 दिन में ब्लॉक की कार्यकारिणी पूर्ण की जाएगी ऐसा प्रस्ताव रखा गया जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन गरीब असहाय पीड़ित जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है,और रामपुर ब्लॉक के अन्दर 1000 पौधे लगाए जाएंगे और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और हर गांव में नशे खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *